राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
मिनी मैराथन में सांसद ने शामिल प्रतिभागियों को दिलाई शपथ

रीवा 29 अक्टूबर 2024. खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने खिलाड़ियों को एकता, अखण्डता और भाई चारें के साथ मिलजुल कर रहने की दिलाई तथा हरी झण्डी दिखाकर मिनी मैराथन दौड़ का शुभारंभ स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से किया।
इस अवसर पर आयुक्त नगर पालिक निगम डॉ. सौरभ सोनवणे,, प्रपंज आर, डी.के. लाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आशीष दुबे, एम.के. धौलपुरी संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी, बहादुर गौतम, लवकुश मिश्रा, पप्पू प्रसाद यादव, राखी सिंह चौहान, अमर सिंह जाटव, रीतिका शर्मा, तोषराम कनोजे, रमेश कुमार तिवारी, ज्योति सिंह, विकास कुमार सोनी, नीरज द्विवेदी, दिलीप सिंह, रामबहोर रावत, विनय भारती, जावेद अली, करन साकेत, राकेश कुमार, संदीप कुमार उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन दिलीप सिंह ग्रामीण युवा समन्वयक ने किया।

Facebook Comments Box