प्रमुख अभियंता ने किया जल प्रदाय और सीवरेज परियोजना के कार्यों का निरीक्षण

प्रमुख अभियंता ने किया जल प्रदाय और सीवरेज परियोजना के कार्यों का निरीक्षण

रीवा 30 सितम्बर 2024. नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के प्रमुख अभियंता श्री आनंद सिंह ने मैहर में प्रगतिरत जल प्रदाय और सीवरेज परियोजना के कार्यो का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछाने के उपरांत रोड रेस्टोरेशन के कार्य तेजी से किये जाये, विशेषतौर पर शारदा माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मेला आरंभ होने के पूर्व देवी जी मार्ग का रेस्टोरेशन कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाये। श्री सिंह ने सीवरेज परियोजना के निर्माणाधीन सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट का मुआयना भी किया। इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक श्री अमर खरे, परियोजना अधिकारी श्री पी एल बारंगे, सहायक परियोजना प्रबंधक श्री वंशपति पाण्डेय, सब इंजीनियर श्री अशीष कुमार दुर्गा, फील्ड इंजीनियर श्री शैलेन्द्र सिंह और एसीएम अमन पाण्डेय सहित सभी संबंधित मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मैहर में एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से जल प्रदाय और सीवरेज परियोजना पर कार्य किया जा रहा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *