अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होगा सामूहिक योग प्रदर्शन उद्योग मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

चौथे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा। योग प्रदर्शन का यह कार्यक्रम संपूर्ण प्रदेश में एक ही समय पर आयोजित होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम टीआरएस कालेज के एनसीसी मैदान पर आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम में स्कूलों, कालेजों, विश्वविद्यालय के छात्रों, योग संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस, पुलिसकर्मियों, शासकीय सेवकों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की सहभागिता होगी।
उल्लेखनीय है कि सामूहिक योग प्रदर्शन के कार्यक्रम में सहभागीगणों की उपस्थिति प्रात: 6 बजे से होगी। अतिथिगणों का आगमन एवं राष्ट्रगीत का गायन प्रात: 6.10 से 6.12 बजे तक होगा। अतिथियों का स्वागत 6.13 बजे से 6.18 बजे तक होने के उपरांत मुख्य अतिथि का उद्बोधन प्रात: 6.18 बजे से 6.40 बजे तक होगा। पूरे राष्ट्र में एक साथ प्रधानमंत्री का उद्बोधन 6.40 बजे से 7 बजे तक होगा। अतिथि एवं प्रतिभागियों द्वारा प्रात: 7 बजे से योगाभ्यास किया जायेगा। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के माध्यम से किया जायेगा। योग प्रदर्शन का कार्यक्रम तहसील, विकासखण्ड एवं पंचायत मुख्यालयों, शासकीय व अशासकीय संस्थाओं में भी आयोजित किया जायेगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *