कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

रीवा 11 सितम्बर 2024. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्थानीय उप निर्वाचन 2024 के तारतम्य में नगर पालिक निगम रीवा के वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पद के उप निर्वाचन हेतु सम्पन्न हो रहे मतदान के लिये स्थापित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने वार्ड क्रमांक 5 अन्तर्गत राधामोहन विद्यालय में स्थापित पाँच मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा सुचारू मतदान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मतदान केन्द्रों में पीठासीन अधिकारियों से मतदान प्रतिशत के विषय में पूंछतांछ की। कलेक्टर ने बताया कि वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद पद के उप निर्वाचन के लिये शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराया जा रहा है। मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिये कतारबद्ध होकर अपनी बारी इंतजार करते हुए शांतिपूर्वक मतदान कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम वैशाली जैन, नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *