राजस्व शिविरों और ग्राम सभाओं का हो रहा है आयोजन

राजस्व शिविरों और ग्राम सभाओं का हो रहा है आयोजन

रीवा 28 जुलाई 2024. जिले भर में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राजस्व प्रकरणों का लगातार निराकरण किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में राजस्व शिविरों और ग्राम सभाओं का आयोजन करके बी-1 का वाचन किया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के ई केवाईसी तथा आधार सीडिंग के संबंध में प्रशिक्षण देने के साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में वार्डवार शिविर लगाकर ई केवाईसी के लंबित प्रकरण निराकृत किए जा रहे हैंे। त्योंथर तहसील के ग्राम जमुईकला, सोनौरी तथा रेरूआ में ग्राम सभा आयोजित कर बी-1 का वाचन किया गया तथा नक्शा तरमीम के प्रस्ताव तैयार कराये गये।
तहसील हुजूर में ग्राम छिरेहटा, सिलपरी, धौचट में किसानों के समक्ष बी-1 का वाचन किया गया। तहसील सिरमौर में ईकेवायसी कार्य किया गया जबकि गुढ़ तहसील के ग्राम पुरवा में विवादित रास्ता का सीमांकन कराया गया।

Facebook Comments Box