कमिश्नर ने की जनसुनवाई

कमिश्नर ने की जनसुनवाई

रीवा 24 फरवरी 2026. कमिश्नर बीएस जामोद ने कमिश्नर कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए आवेदकों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को समाधानकारक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने शंकर सिंह, कमला शुक्ला, इन्द्रभान पटेल, बृजेन्द्रमणि त्रिपाठी एवं सत्यप्रकाश सहित अन्य आवेदकों की संबल योजना, वेतन भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति, सीमांकन एवं खसरे में जमीन स्थानांतरण से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। कमिश्नर ने गोंदरी निवासी शंकरलाल तिवारी के सीमांकन के आवेदन पर तीन दिवस में पटवारी को सीमांकन किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यदि तीन दिवस में सीमांकन न हो तो संबंधित पटवारी को निलंबित करें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *