ऊर्जा मंत्री द्वारा निर्माणाधीन विकास कार्यो का निरीक्षण

rewa5620163b

ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा परिसर में निर्माणाधीन आडीटोरियम भवन निर्माण का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होने निर्माण की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। यह भी कहा कि वे स्वयं समय-समय पर निरीक्षण करेगे।
ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ल ने चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय और संजय गांधी चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारियों और तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिये शासकीय आवास गृह बनाने स्थल निरीक्षण किया। उन्होने आवश्यक औपचारिकताये पूर्ण कर टेण्डर प्रकाशित करने के निर्देश दिये।

Facebook Comments Box