मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अर्थ ऑवर में की भागीदारी

190316n10.jpg cm

मुख्यमंत्री निवास में बंद रहा विद्युत उपयोग

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भविष्य के लिये ऊर्जा और पृथ्वी बचाने के विश्व अभियान ‘अर्थ ऑवर” अभियान में आज भागीदारी की। उन्होंने जरूरी कामकाज मोमबत्ती के प्रकाश में किया। अर्थ ऑवर’ के दौरान रात्रि साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक एक घंटे विद्युत उपयोग मुख्यमंत्री निवास पर बंद रखा गया।

Facebook Comments Box