केन्द्रीय मंत्री द्वय का ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत

rsji radha mohan

केन्द्रीय कृषि एवं किसान मंत्री राधामोहन सिंह एवं केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो के रीवा आगमन पर ऊर्जा खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्वागत किया। उन्होंने कृषि मंत्री को जिले में कृषि विकास योजनाओं के विषय में अवगत कराया तथा शहरी विकास राज्य मंत्री को रीवा शहर सहित नगरीय क्षेत्रों में विकासोन्मुखी कार्यों की जानकारी दी।
इस दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा, महापौर ममता गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, भाजपा अध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, कलेक्टर राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, अनुविभागीय अधिकारी हुजूर एल.एल. अहिरवार सहित जन प्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *