जनसम्पर्क मंत्री ने पीसीसी सड़क का किया लोकार्पण

जनसम्पर्क मंत्री ने पीसीसी सड़क का किया लोकार्पण

17 सितंबर 2023 रीवा.

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने करहिया नम्बर दो में पंचायत की स्थानीय निधि से निर्मित पीसीसी सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की तकदीर व तस्वीर बदलने के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। हर घर में नल के द्वारा जल दिए जाने का काम किया जा रहा है। करहिया नम्बर दो में भी टंकी बनाकर हर घर में नल जल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा गरीबों, किसानों के हित में काम कर उनके जीवन को खुशहाल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त करने का काम किया गया है। हितग्राही मूलक व विकास के कामों को करते हुए रीवा जिले को प्रदेश का विकसित व संपन्न जिला बनाया जाएगा। श्री शुक्ल ने करहिया नम्बर दो के विद्यालय के उन्नयन किए जाने की बात भी कही। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश पाण्डेय एवं राजेश पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सरपंच आशा पाण्डेय, उप सरपंच रामविश्वास कोल, रमेश पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, कमला सिंह, गंगा पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में करहिया एवं आसपास के गांवों के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box