मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकाल, निर्माणाधीन रीवा एयरपोर्ट के संबंध में विस्तार से चर्चा की

रीवा 04 सितंबर 2023. नई दिल्ली, दिनांक 04.09.2023 – मध्यप्रदेश के जनसंपर्क एंव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज यंहा केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिधिंया से उनके कार्यालय  में सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान श्री शुक्ल ने निर्माणाधीन रीवा एयरपोर्ट के संबंध में चर्चा की। जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल की मंत्री बनने के उपरांत नागर विमानन मंत्री से उनकी यह पहली मुलाकात थी।
केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्माणाधीन एयरपोर्ट के लिये राज्य शासन द्वारा पर्याप्त जमीन अधिग्रहण कर भारतीय विमानन प्राधिकरण को समय पर उपलब्ध करवाने की प्रशंसा की। उन्होने आश्वासन दिया कि रीवा हवाई अड्डे से एटीआर 72 विमान की सेवायें मार्च 2024 से शुरू कर दी जायेंगी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *