अदभुत एवं अकल्पनीय सफलता के साथ संपन्न हुआ सिंहस्थ महाकुम्भ
सिंहस्थ महाकुम्भ के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने
सभी के प्रति व्यक्त किया आभार
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिंहस्थ महाकुम्भ का आयोजन अदभुत एवं अकल्पनीय था। अंतिम शाही स्नान में हर्ष उल्लास, आस्था और विश्वास के साथ क्षिप्रा के रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट, गऊघाट, मंगलनाथ घाट, वाल्मीकी घाट सहित विभिन्न घाटों में साधु-संतों एवं देश-विदेश से आये श्रद्धालुओं के लाखों की संख्या मेंsa डुबकी लगाकर अमृत स्नान करना इस बात का प्रमाण है। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत, मेला अधिकारी श्री अविनाश लवानिया, उपस्थित रहे।
Facebook Comments Box
