ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ल ने महाशिवरात्रि में पूजा अर्चना की

Rewa-7-3-2016- dhera rsji 1

प्रदेश के ऊर्जा, खनिज तथा जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज जिले की मऊगंज तहसील अन्तर्गत ग्राम ढेरा का भ्रमण किया। उन्होंने स्थानीयजनों से भेंट की और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निराकरण के लिये निर्देशित किया।
   इस दौरान राजेन्द्र शुक्ल ने  अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शुक्ला तथा  परिजनों के साथ ग्राम ढेरा के स्थानीय शिव मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की और वहां आयोजित रूद्राभिषेक एवं भंडारा कार्यक्रम में भी शामिल हुये। इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्र पूर्व महापौर शिवेन्द्र सिंह, विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, बी.डी. पटेल एवं विवेक दुबे सहित अनेक जन प्रतिनिधि और ग्राम ढेरा के समीपवर्ती ग्रामों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *