विन्ध्य के महान समाजसेवी स्व. श्री भैयालाल शुक्ल की अस्थियां प्रयाग संगम में विसर्जित

IMG-20151208-WA0078

विन्ध्य के महान समाजसेवी,सुप्रसिद्ध संविदाकार श्री भैयालाल शुक्ल जी की अस्थियां आज प्रयाग संगम में उनके छोटे पुत्र जनसंपर्क मंत्री म.प्र. शासन राजेन्द्र शुक्ल द्वारा  वैदिक रीति से कर्म कांड से पूजित कर विसर्जित कर दी गईं ।
अस्थि विसर्जन पूर्व जब अस्थि कलश गृह ग्राम ढेरा पहुंचा तो वहाँ सैकड़ो नम आंखों ने अपने माटी के लाल को अश्रुपूरित विदाई जब तक सूरज चांद रहेगा शुक्ला जी का नाम रहेगा ,माटी के लाल भैयालाल अमर रहे के नारों के साथ दी।
रीवा से प्रयाग के रास्ते भर जगह – जगह लोगों ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर विन्ध्य के महान समाजसेवी स्व. श्री भैयालाल शुक्ल जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *