त्योंथर नगर परिषद में निकाली गई पिंक रैली

रीवा 09 जुलाई 2023. लाड़ली बहना सेना द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से नगर परिषद त्योंथर में पिंक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संदेश दिए गए। रैली नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर कस्बे का भ्रमण करने के बाद वापस नगर परिषद कार्यालय में समाप्त हुई। रैली में परियोजना अधिकारी जवा श्रीमती मालती पाण्डेय, पर्यवेक्षक पनवार श्रीमती प्रतिभा द्विवेदी, पर्यवेक्ष संतोष मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नगर परिषद के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *