अंकुर अभियान में पौधरोपण कर एप में अधिक से अधिक फोटो अपलोड करें – कमिश्नर रीवा

रीवा 09 अगस्त 2022. रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने आज 10 अगस्त को आयोजित किए जा रहे अंकुर महाअभियान में स्थानीय जनप्रतिनधियों, छात्र-छात्राओं, नागरिकों एवं सामान्य जनों से अपील की है कि पौधरोपण कर वायुदूत एप में अधिक से अधिक फोटो अपलोड करें। उन्होंने शासकीय कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वह सभी अपने कार्यालय परिसर या खाली जगहों में पौधरोपण कर अपने फोटो एप में अपलोड करें। कमिश्नर ने सभी नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में 10 अगस्त को दोपहर 2 बजे एक साथ वृहद वृक्षारोपण का अंकुर महाअभियान आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *