विधायक तथा कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

रीवा 29 मई 2023. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जून माह के प्रथम सप्ताह में रीवा जिले के त्योंथर भ्रमण पर आएंगे। विधायक त्योंथर श्री श्यामलाल द्विवेदी तथा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने त्योंथर का भ्रमण करके मुख्यमंत्री जी के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, वाहनों के लिए पार्किंग स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, समारोह में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के हितलाभ वितरण के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोलगढ़ी का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित एसडीएम त्योंथर को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने कोलगढ़ी के जीर्णोद्धार तथा इसके परिसर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की है। कोलगढ़ी परिसर में नए निर्माण कार्य न कराएं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे, एसडीएम पीके पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल, एसडीओपी अमरजीत सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box