छुहिया घाटी में ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन की दबिश – दर्जन भर रेत के ओवरलोड हाइवा जप्त

रीवा 28 फरवरी 2023. कलेक्टर श्री मनोज पुष्प और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रीवा नवनीत भसीन द्वारा सड़क सुरक्षा की मीटिंग में दिए निर्देशों के परिपालन में पुलिस,खनिज और परिवहन की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की। टीम ने गोविंदगढ़ की छुहिया घाटी में वाहनों की लगातार जांच की जांच के दौरान ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही की गयी। जानकारी मिली थी की रेत के ओवरलोड हाइवा सीधी शहडोल से भरकर आते है जो गोविंदगढ़ घाटी होते हुए रीवा और सतना पहुंचते है कई वाहन ढाबा और रोड किनारे खड़े रहते है जिससे वाहन दुर्घटना की अशंका बढ़ जाती है, विशेषकर इन्ही अस्त व्यस्त वाहनों को ओवरलोड पाए जाने पर एक दर्जन हाइवा को जप्त कर गोविंदगढ़ पुलिस थाना में खड़ा कराया गया। इस कार्यवाही से कई वाहन सीधी जिले की सीमा में खड़े हो गए थे जिसे संभागीय उड़नदस्ता खनिज दल द्वारा जप्त किया गया इन वाहनों से आए दिन जाम की स्थिति भी बनती रहती है। जप्त वाहनों पर खनिज और मोटरयान अधिनियम के अनुरूप अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। आज की कार्यवाही में मुख्य रूप से पुलिस थाना प्रभारी गोविंदगढ़ शिवा अग्रवाल,परिवहन विभाग से प्रधान आरक्षक उपेंद्र सिंह परिहार, अखिलेश सिंह, संभागीय उड़नदस्ता खनिज बसंतराम, खनि अधिकारी आर के दीक्षित, खनि निरीक्षक वीर सिंह, आरती सिंह और होम गार्ड का अमला उपस्थित रहा।

Facebook Comments Box