रीवा में बन रहा है सहजन-वन और पितृ-वन

रीवा में बन रहा है सहजन-वन और पितृ-वन

नगर गौरव दिवस सप्ताह के प्रारंभ के अवसर पर लक्ष्मण बाग संस्थान रीवा, जिला प्रशासन रीवा तथा नगर पालिक निगम रीवा के द्वारा पितृवन और सहजन वन की नींव रखी जा रही है। कल दिनांक 19 सितम्बर 2022 को अपराह्न 3 बजे पौधारोपण कर इसकी शुरुआत होगी। कलेक्टर मनोज पुष्प की यह रीवा के लिए अभिनव पहल है।
पितृवन को संस्थान की लगभग 1.5 एकड़ भूमि में विस्तृत किया जाएगा । इसी प्रकार सहजन वन को लक्ष्मण बाग संस्थान की लगभग 1.5 एकड़ भूमि में विकसित किया जाना है। आगे आने वाले दिनों में इसके विविध पर्यावरणीय और सांस्कृतिक लाभ सामने आएँगे। सहजन जिसे आम भाषा में मुनगा कहा जाता है एक अत्यंत पोषक आहार है, जिसमें लाभकारी गुण हैं।
पितृ-वन में जो व्यक्ति अपने दिवंगत माता-पिता या पूर्वजों की याद में वृक्षारोपण करना चाहते हैं वे संस्थान में इस हेतु वार्षिक शुल्क रुपए 1000 के साथ सहभागिता कर सकते हैं जो आगामी पाँच वर्षों तक पौधे के विकास में काम आएँगे। इन वृक्षों का रख-रखाव संस्थान व जिला प्रशासन द्वारा किया जावेगा, साथ ही संबंधित व्यक्ति के दिवंगत माता-पिता या पूर्वजों की याद में संस्थान द्वारा उनके व उनके पूर्वजों के नाम की शिला पट्टिका भी वृक्षों के साथ लगाई जाएगी। ज्ञात हो कि मन्दसौर कलेक्टर रहने के दौरान श्री मनोज पुष्प ने यह अभिनव प्रयोग व पुनीत कार्य किया था, जिसकी पहल रीवा में भी हो रही है।

Facebook Comments Box