नवनिर्मित हाई स्कूल भवन समान का हुआ लोकार्पण

रीवा 25 फरवरी 2023. विकास यात्रा में आज स्थानीय शासकीय हाई स्कूल समान में पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने 103.23 लाख रुपए से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वार्षिक स्नेह सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। अपने उद्बोधन में श्री शुक्ल ने कहा कि अधोसरंचना विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्रों में भी शासन स्तर से उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। जहाँ एक ओर विद्यालयों का उन्नयन किया जा रहा है, सीएम राइज स्कूल की स्थापना हो रही है वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त मात्रा में विद्यालय भवन निर्मित कराए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थी सुविधा के साथ अध्ययन कर सकें। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद उपाध्याय, प्राचार्य शैलजा सिंह, बी पी सिंह, जनप्रतिनिधिगण तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *