शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा मे आयोजित हुई मिनी मैराथन

महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

महाविद्यालय मे 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जी की जयंती के अवसर मे राष्ट्रीय एकता दिवस पर महाविद्यालय मे मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जो कि स्वामी विवेका नन्द पार्क से प्रारंभ होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे समाप्त हुई । उक्त मिनी मैराथन की थीम रन फार युनिटी रहा ।  इसी क्रम मे महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्रों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की । उक्त कार्यक्रम के बारे मे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आरती सक्सेना ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के आदर्शों  से छात्रोें को जोड़ने के लिये शपथ का आयोजन किया गया । जिसमे छात्रो ने शपथ ली। उक्त कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. जी.पी. पाण्डेय, डॉ. आशा प्रधान, डॉ. नीलम पाण्डेय, डॉ. अभिलाषा श्रीवास्तव, डॉ. नीलम पाण्डेय, डॉ. आर.एन.तिवारी, डॉ. अवनीश द्विवेदी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं समस्त छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box