तिरंगा अभियान में जिले के किसान भी निभा रहे हैं अपनी सहभागिता

रीवा 14 अगस्त 2022. आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जहाँ एक ओर कार्यालय व सार्वजनिक स्थानों में तिरंगे लगाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर जिले में किसान भी इस अभियान में बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। जिले के किसान अपने खेतों में बनाए गए कच्ची झोपड़ी में तिरंगे लगाकर राष्ट्र के प्रति अपना सम्मान प्रकट कर रहे हैं। किसानों के बच्चे खेतों में काम कर रहे अपने अभिभावकों के साथ तिरंगा लेकर अभियान में भागीदार बन रहे हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *