नगरीय निकायों में प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई को

रीवा 02 जुलाई 2022. रीवा जिले में नगरीय निकाय के चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं। प्रथम चरण के लिए मतदान 6 जुलाई को निर्धारित मतदान केन्द्रों में प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस चरण में नगर परिषद हनुमना, मऊगंज तथा नईगढ़ी में 15-15 वार्ड पार्षदों के पदों के लिए मतदान होगा। मतदान के लिए हनुमना में 17, मऊगंज में 25 तथा नईगढ़ी में 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान ईव्हीएम के माध्यम से कराया जाएगा। इनकी मतगणना एवं परिणामों की घोषणा 17 जुलाई को होगी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *