राज्यपाल श्री पटेल का रीवा हवाई पट्टी में किया गया स्वागत

रीवा 05 दिसंबर 2021. प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल तीन दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे। राज्यपाल श्री पटेल हेलीकाप्टर से दोपहर बाद 3.45 बजे हवाई पट्टी चोरहटा रीवा पहुंचे। हवाई पट्टी में राज्यपाल श्री पटेल का स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री पटेल को रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केपी व्यंकटेश्वर राव तथा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राजकुमार आचार्य ने पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया। राज्यपाल श्री पटेल को कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी तथा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने भी पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *