अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर जप्त किए गए वाहन

रीवा 06 मई 2022. जिले में अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के मार्गदर्शन में जिला टास्क फोर्स दल ने पुलिस बल के साथ कार्यवाही करते हुए हुजूर तहसील की ग्राम नरौरा में अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर तीन पोकलेंड मशीन, तीन कम्प्रेशर एवं चार डम्फर पत्थर जप्त किए गए। इसी प्रकार अल्ट्राटेक कंपनी की स्वीकृति क्षेत्र एवं उससे सटे हुए क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते हुए तीन पोकलेंड तथा चार डम्फर जप्त किए गए। जिला खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित ने बताया कि विशेष जांच टीम गठित कर योजनाबद्ध ढंग से छापामार कार्यवाही कर अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं। छापामार कार्यवाही में उड़नदस्ता प्रभारी बसंतराम, थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर सहित खनिज विभाग के वीर सिंह ठाकुर, शरवर खान, रोशन तिवारी तथा धीरेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box