लोक जैव विविधता पंजी निर्माण हेतु बैठक संपन्न

लोक जैव विविधता पंजी निर्माण हेतु बैठक संपन्न

रीवा 13 अप्रैल 2025. जनपद पंचायत हनुमना की जैव विविधता प्रबंधन समिति की बैठक जनपद पंचायत अध्यक्ष गोविन्द नारायण तिवारी, एस.डी.एम. एवं सी.ई.ओ. श्री कमलेश पुरी, जैव विविधता प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमवती पटेल, पी.आई.डॉ. विश्वजीत तिवारी, पी.आई. प्रोफेसर स्कंद कुमार मिश्रा, बी.एम.सी. के जनपद सदस्य गणों, सहयोगी विभागों कृषि, उद्यानिकी, वन, पशु पालन, पंचायत, शिक्षा विभाग के जनपद स्तर के अधिकारियों, कर्मचारियों, जन प्रतिनिधियों गणों, ज्ञान धारकों के उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में हनुमना जनपद पंचायत की लोक जैव विविधता पंजी निर्माण हेतु चर्चा की गई। प्रोफेसर स्कंद कुमार मिश्रा ने पंजी निर्माण हेतु राज्य जैव विविधता बोर्ड से प्राप्त नवीन प्रपत्रों की जानकारी दी तथा विभागवार आंकड़े एकत्रित करने हेतु जनपद क्षेत्र के मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग हेतु चर्चा की गई।
पंजी निर्माण हेतु जनपद क्षेत्र की पंचायतों के रबी, खरीफ , जायद फसलों, श्री अन्न, सब्जी, फूल,फल, वन सम्पदा ,डेयरी, गौशाला, पशु पालन, मछली पालन, वन्य जीव, जल स्रोतों, तालाब, पूजा स्थलों, जल प्रपात, मनोरंजन स्थल आदि के आंकड़ों को एकत्रित किए जाने हेतु कार्ययोजना पर चर्चा हुई। हनुमना जनपद के सेक्टर बार उच्च जैव विविधता युक्त पंचायतों सहित वन अंचल की पंचायतों का चयन किया गया। बैठक में जनपद के जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से पंजी निर्माण हेतु उनके सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक के उपरांत स्थानीय विद्यालयों, पंचायतों का भ्रमण कर शिक्षकों , विद्यार्थियों, ग्रामीण जन, कृषकों से जैव विविधता संरक्षण पहलुओं और पंजी के निर्माण एवं महत्व पर चर्चा कर जागरूक किया गया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *