रीवा विधायक ने सिरमौर चौराहा में निःशुल्क प्याऊ का किया शुभारंभ

रीवा 15 अप्रैल 2022. भीषण गर्मी में आमजनों को ठंडा पानी उपलब्ध हो इसके लिए रीवा नगर में ठंडे आरो वाटर की उपलब्धता के लिए जन अभियान परिषद रीवा व खनिज विभाग के सहयोग से वेनिशन सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा सिरमौर चौराहा रीवा में निःशुल्क ठंडे पानी का प्याऊ खोला गया है। नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया। प्याऊ उदघाटन कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के सम्भागीय समन्वयक प्रवीण पाठक, रेडक्रास सोसायटी रीवा के सचिव डॉ. विनोद श्रीवास्तव, समाजसेवी राकेश येंगल, विकासखण्ड समन्वयक अमित अवस्थी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन वेनिशन वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष श्लेषा शुक्ला द्वारा किया गया।

ढेकहा में भी नि:शुल्क प्याऊ का हुआ शुभांरभ – खनिज विभाग व जन अभियान परिषद के सहयोग से महाकाल सेवा संघ द्वारा ढेकहा तिराहा मे भी ठंडे आरो वाटर से युक्त निःशुल्क प्याऊ का संचालन प्रारंभ हुआ। प्याउ के उदघाटन अवसर पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, समाजसेवी डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, महाराजा समूह के चेयरमैन देवेंद्र सिंह, खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित, संभागीय समन्वयक जन अभियान परिषद प्रवीण पाठक, विकासखण्ड समन्वयक अमित अवस्थी, जिला जन अभियान समिति के पूर्व सदस्य राजेन्द्र त्रिपाठी, नरेन्द्र शर्मा सहित स्वैच्छिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box