हैण्डपंपों के सुधार के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम शुरू

रीवा 27 मार्च 2022. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैण्डपंपों के सुधार तथा पेयजल व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय कन्ट्रोल रूम बनाये गये हैं। इस संबंध में कार्यपालन यंत्री पीएचई शरद सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर कार्यपालन यंत्री पीएचई कार्यालय में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। इसका फोन नंबर 07662-297441 है। कन्ट्रोल रूम में प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विश्वनाथ मिश्रा तैनात रहते हैं। जिनका मोबाइल नंबर 9754276392 है। कन्ट्रोल रूम में दोपहर दो बजे से रात 8 बजे तक गोरेलाल शर्मा तैनात रहेंगे। इनका मोबाइल नंबर 9424778262 है। इसी तरह मऊगंज में बनाये गये कन्ट्रोल रूम में प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिलीप कुमार साकेत तैनात रहेंगे। इनका मोबाइल नंबर 9993788577 है। कन्ट्रोल रूम में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक दिनेश कोल तैनात रहेंगे। इनका मोबाइल नंबर 9544532404 है।
कार्यपालन यंत्री ने बताया कि कन्ट्रोल रूम में हैण्डपंप संबंधी सूचना प्राप्त होने पर पंजी में दर्ज किया जायेगा। सूचना को तत्काल विकासखण्ड के सहायक यंत्री को भेजकर हैण्डपंप में आवश्यक सुधार कराया जायेगा। सुधार संबंधी जानकारी भी पंजी में दर्ज की जा रही है। विकासखण्ड रीवा में से संबंधित शिकायतों का निराकरण करने के लिए मानचित्रकार प्रमोद कुमार मानव को तैनात किया गया है। कन्ट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों को सहायक यंत्री तथा उपयंत्री को अवगत कराकर शिकायत का निराकरण करायेगे। विकासखण्ड मऊगंज में शिकायतों का संकलन करने के लिए अनुरेखक एसएस चौरसिया को तैनात किया गया है।

Facebook Comments Box