कटाई में प्रयुक्त होने वाले कृषि यंत्रों के सुधार हेतु दुकानों के संचालन का समय निर्धारित

रीवा 07 अप्रैल 2020. कलेक्टर बसंत कुर्रे ने लॉकडाउन के दौरान कृषि क्षेत्र में फसल कटाई उपकरणों के आवागमन व कृषि यंत्रों के लिए छूट प्रदान की है। रबी फसलों में कटाई में प्रयुक्त होने होने वाले हार्वेस्टर, थ्रेसर, कस्टम सेंटर के जिले व जिले से वाहन परिवहन के साथ इनकी रिपेरिंग हेतु मैकेनिक की गैरिज, कृषि यंत्रों के टायर दुकान, सर्विस सेंटर के खुलने का समय प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया है। कलेक्टर द्वारा यह अनुमति प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक वैध रहेगी। प्रतिष्ठान में कार्य के दौरान दो व्यक्तियों के बीच एक मीटर की दूरी बनाये रखना अनिवार्य होगा। नियमों का पालन न करने पर अनुमति निरस्त मानी जायेगी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *