विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का चिकित्सक ने दिया अनुपम उदाहरण

रीवा 04 जून 2023. विश्व में बढ़ती हुई शहरीकरण व्यवस्था में जहाँ एक ओर पेड़-पौधों को लगातार काटकर कंक्रीट सड़कों का जाल बनाने का क्रम प्रारंभ हुआ है वहीं दूसरी ओर लोगों ने पर्यावरण को लगातार हानि पहुंचाने की कोशिश की है जो चिंता का विषय है। आज जहाँ एक ओर सड़क व मकान बनाने के लिए पेड़ों को काटा जा रहा है जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है। रीवा के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश मिश्रा ने अपने घर में लगे पुराने पेड़ को बचाते हुए अपने मकान का पुनर्निर्माण किया है जो पर्यावरण संरक्षण का एक अनुपम उदाहरण हैं।

चिकित्सक डॉ मिश्रा के पुराने आवास परिसर में आम का पेड़ था। उन्होंने जब अपने मकान के पुनर्निर्माण के बारे में सोचा तो उन्होंने यह दृढ़ निश्चय किया कि इस पेड़ को बचाते हुए मैं अपने मकान का पुनर्निर्माण कराउँगा। डॉ मिश्रा ने पुराने पेड़ को संरक्षित करते हुए अपना मकान बनाया। आज यह पेड़ फल भी दे रहा है, गर्मी के मौसम में इससे सुकून भरी छाया भी मिलती है और यह संदेश भी कि पेड़-पौधों को संरक्षित रखते हुए भी विकास के कार्य किए जा सकते हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *