गेंहू सफाई मशीन लगाने के लिए 17 मार्च तक करें आवेदन

रीवा 14 मार्च 2022. रबी उपार्जन वर्ष 2022-23 में उपार्जित होने वाले गेंहू की सफाई के लिए उपार्जन केन्द्रों में गेंहू सफाई मशीन लगायी जा रही हैं। गेंहू सफाई मशीन के क्षमता 0.70 से 1.00 टन प्रति घण्टा होनी चाहिए। मशीन स्थापना एवं संचालन हेतु अनुभवी व योग्य फर्म, संचालक 17 मार्च तक ई-पोर्टल एमपी टेण्डर्स डॉट जीओव्ही डॉट इन पर आनलाइन आवेदन करें। अमानक राशि प्रति केन्द्र 25 हजार रूपये ली जायेगी। आवेदन प्रपत्र का मूल्य आनलाइन पोर्टल पर भुगतान कर क्रय किया जा सकता है। आवेदन के तकनीकी प्रस्ताव 24 मार्च को खोले जायेंगे। आवेदन से संबंधित दस्तावेज ई-पोर्टल पर 17 मार्च को शाम 5 बजे तक प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उपार्जन केन्द्रों पर आवश्यक मशीनों की संख्या कम या अधिक हो सकती है। आवेदन को स्वीकृत या अस्वीकृत करने का अधिकार कलेक्टर के पास सुरक्षित है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *