बालेन्द्र शुक्ल ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ ली भाजपा की सदस्यता

रीवा . 04 मई . गोविंदगढ़ के पोलो मैदान मे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी सभा मे गुढ़ विधानसभा के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र शुक्ल ने भी अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। बालेन्द्र शुक्ल कई वर्ष से गोविंदगढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति मे सक्रिय हैं।कम्युनिस्ट पार्टी से सर्वहारा वर्ग की युवा राजनीति से अपना कैरियर शुरू करने वाले बालेन्द्र शुक्ल ने जल्दी ही कांग्रेस की राजनीति मे शामिल हो गए थे। कांग्रेस पार्टी को क्षेत्र मे मजबूती प्रदान करने के साथ राजीव गांधी विकास परिषद बनाकर समाज सेवा के कार्य को शुक्ल ने जारी रखा।प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति मे लाने की मांग करनेवालों मे राष्ट्रीय स्तर पर बालेन्द्र शुक्ल का नाम रहा है।लेकिन विन्ध्य मे गुटों मे बटी कांग्रेस से निराश होकर शुक्ल ने पिछले विधानसभा मे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे क्षेत्र में गहरी छाप छोड़ी।इस विधानसभा चुनाव मे श्री शुक्ल आम आदमी पार्टी से विधानसभा उम्मीदवार रहे।श्री शुक्ल शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े हैं इसलिए इनके पास एक बड़े तबके का समर्थन है।भाजपा की राष्ट्र वादी विचारधारा प्रेरित होकर कल बालेन्द्र शुक्ल ने भी रीवा विधायक पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल तथा गुढ़ भाजपा विधायक नागेन्द्र सिंह ,रीवा सांसद तथा प्रत्याशी जनार्दन मिश्र, रीवा भाजपा अध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति मे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *