15 अप्रैल को जनार्दन मिश्र सहित चार अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किये

रीवा 15 अप्रैल 2019. लोकसभा निर्वाचन 2019 के सिलसिले में रीवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 10 के लिये आज 15 अप्रैल को चार अभ्यर्थियों द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग आफीसर ओमप्रकाश श्रीवास्तव के समझ प्रस्तुत किये गये।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनार्दन प्रसाद मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी, सिद्धार्थ ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, विकास कुमार ने बहुजन समाज पार्टी तथा सुनीत कुमार पाण्डेय ने आरक्षण विरोधी पार्टी के अभ्यर्थी के तौर पर अपने नामांकन रिटर्निंग आफीसर के समझ प्रस्तुत किये।

भाजपा तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन के बाद सभायें आयोजित हुईं ।ऐसी ही भाजपा की सभा पद्मधर पार्क रीवा मे आयोजित हुई जिसे रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्र,तथा मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने संबोधित किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *