जिले में अच्छी वर्षा – किसानों के खिले चेहरे, फसल के लिए अमृत समान है वर्षा

रीवा 09 जनवरी 2022. पिछले चौबीस घंटों में जिले की सभी तहसीलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। जिले में 8 जनवरी की रात से वर्षा का क्रम शुरू हुआ जो रुक-रुक कर जारी है। यह वर्षा फसलों के लिए अमृत समान है। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि जिले में धीरे-धीरे वर्षा हो रही है। इससे अधिक से अधिक पानी जमीन के अंदर जा रहा है। यह वर्षा गेंहू की फसल के लिए बहुत लाभदायक है। चने की फसल के लिए भी यह मददगार होगी। अब एक माह तक किसानों को सिंचाई जरूरत नहीं होगी। मौसम खुलने पर तापमान में गिरावट आएगी। इससे फसलों में कीट-व्याधि का प्रकोप नहीं होगा।

इस वर्षा से सरसों, अलसी और मसूर की फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। यदि शीघ्र धूप खिल जाएगी तो इन फसलों पर भी कम दुष्प्रभाव होगा। किसान गेंहू में यूरिया खाद का संतुलित उपयोग करें। फसलों को पाले से बचाव के भी उपाय करें।

Facebook Comments Box