नोटबंदी की व्यापक और ऐतिहासिक सफलता सशक्त भारत के निर्माण मे है सहायक-उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल

नोटबंदी के एक वर्ष पूरे होने पर आज खनिज एवं उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा भाजपा कार्यालय अटल कुंज मे पत्रकार वार्ता कर नोटबंदी से देश को हुए फायदे के बारे मे बताया ।आपने कहा कि नोटबंदी से देश के इतिहास में सबसे ज्यादा कालेधन का पर्दाफाश हुआ है ,आतंकवाद और नक्सलवाद की कमर टूटी है,यह साफ-सुथरी अर्थव्यवस्था की ओर बढाया गया मजबूत और दूरगामी लाभ देनेवाला कदम है साथ ही इससे संगठित क्षेत्र मे गरीबों के लिए बेहतर रोजगार के अवसर बने हैं ,नोटबंदी से टैक्स देने वालों की संख्या मे अभूतपूर्व वृद्धि हुई है इसके साथ ही लेसकैश के जरिये स्वच्छ अर्थव्यवस्था की तरफ देश ने एक बड़ी छलांग लगाई है ।इस नोटबंदी से जनसामान्य को मिलनेवाला लोन सस्ता हुआ है साथ ही घरों की कीमतों मे कमी आई है जो आमजन के लिए लाभप्रद है।पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, जिला भाजपा महामंत्री प्रवोध व्यास तथा संभागीय मीडिया प्रभारी योगेन्द्र शुक्ला उपस्थित थे।

Facebook Comments Box