टी. आर. एस. कालेज में ढाई करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

6 (2) 1 (2)

प्रदेश के ऊर्जा, खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज शा0 ठाकुर रणमत सिंह (दरबार) महाविद्यालय में मुख्य प्रवेश द्वार, स्पोर्ट काम्पलेक्स और मेजारध्यानचंद हाकी स्टेडियम सहित 15 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जिनकी लागत लगभग ढाई करोड़ रूपये है ।

लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि महाविद्यालय का कायाकल्य देखकर प्रसन्नता हुई है । उन्होंने ई-लाइब्रोरी की सराहना की और आशा व्यक्त की कि इससे महाविद्यालय में पढ़ाई का वातावरण बनेगा। उन्होंने इस दौरान कम्प्यूटर विज्ञान एवं भौतिकी परिषद द्वारा प्रकाशित पत्रिका का विमोचन किया जिसके संपादक महाविद्यालय के प्रो. अनिल तिवारी हैं ।

कार्यक्रम के दौरान अपर संचालक ऊषा अवस्थी, प्राचार्य रामलला,शुक्ला, रावेन्द्र मिश्र, अजयशंकर पांडे और प्रदीप त्रिपाठी सहित प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *