मुख्यमंत्री श्री चौहान का चीन यात्रा से लौटने पर स्वागत

260616n1

26-06-16

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का चीन यात्रा से लौटने पर आज यहाँ स्टेट हेंगर पर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। यह यात्रा भारत के विदेश मंत्रालय और इंटरनेशनल डिपार्टमेंट सेंटर कमेटी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के बीच एक्सचेंज प्रोगाम के अन्तर्गत आयोजित थी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 19 से 24 जून तक चीन प्रवास के बाद 25 जून की देर रात नई दिल्ली पहुँचे थे। आज स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में लोक निर्माण मंत्री श्री सरताज सिंह, वन मंत्री श्री गौरीशंकर शेजवार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम महदेले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री विजय शाह, राजस्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लालसिंह आर्य, पर्यटन राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान, महापौर श्री आलोक शर्मा, सांसद श्री आलोक संजर, निगम-मंडलों के अध्यक्ष, विधायक, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *