चुनाव प्रेक्षक श्री खण्डेलवाल पहुंचे रीवा प्रेक्षक प्रतिदिन सर्किट हाउस में करेंगे आमजनों से भेंट

रीवा 20 दिसम्बर 2021. पंचायत निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री आरए खण्डेलवाल को चुनाव प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्री खण्डेलवाल सर्किट हाउस रीवा में प्रतिदिन आमजनों से भेंट करेंगे। आमजनों से भेंट के लिए प्रात: 11 से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 5 बजे से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। प्रेक्षक श्री खण्डेलवाल का मोबाइल नम्बर 9806086200 तथा सर्किट हाउस का टेलीफोन नम्बर 07662-251490 है। प्रेक्षक श्री खण्डेलवाल ने कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में चल रहे पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों के चुनाव प्रशिक्षण का भी जायजा लिया। प्रेक्षक के लाइजनिंग ऑफीसर उप संचालक खनिज एसएम पाण्डेय तथा नोडल अधिकारी प्रेक्षक प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल कुमार दुबे हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *