पूर्व मंत्री श्री शुक्ल एवं कलेक्टर ने गोंदहा से ढेकहा तिराहे तक बनाए जाने वाले सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

रीवा 18 जुलाई 2023. सेमरिया रोड में गोंदहा गांव से ढेकहा तिराहे तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए गए कि करहिया मंडी तिराहे तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य त्वरित गति से कराएं क्योंकि इस मार्ग के बन जाने से बाईपास से बड़े वाहन सीधे करहिया मण्डी तक आसानी से पहुंच जाएंगे। साथ ही करहिया मण्डी से होकर रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी सुगमता होगी। इस दौरान कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि तहसीलदार हुजूर के समन्वय से चिन्हांकन करते हुए सड़क निर्माण का कार्य तत्काल प्रारंभ कराएं। इस दौरान आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, अधीक्षण यंत्री नगर निगम शैलेन्द्र शुक्ला, जीएम एमपीआरडीसी गौतम सिंह, कार्यपालन यंत्री एसके चतुर्वेदी, तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *