सिरमौर चौराहा में नवनिर्मित 84 दुकानों का लोकार्पण कल

रीवा 19 सितम्बर 2023. शासन की पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत सिरमौर चौराहा में नवनिर्मित 84 दुकानों का निर्माण कराया गया है। नवनिर्मित दुकानों का लोकार्पण आज 20 सितंबर को पीएचई एवं जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम रीवा के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर कमिश्नर रीवा श्री अनिल सुचारी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन तथा वार्ड क्रमांक 7 पार्षद श्रीमती अर्चना शिवदत्त पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से आयोजित किया गया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *