कलेक्टर ने मुदरिया चौहान में किया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान
कलेक्टर ने मुदरिया चौहान में किया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश

मऊगंज 20 मई 2026. जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत जल स्त्रोतों के संरक्षण और पुनरुद्धार हेतु प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने ग्राम मुदरिया चौहान स्थित भुअरा तालाब पहुँचकर स्वयं श्रमदान किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना है।

श्रमदान के दौरान कलेक्टर ने तालाब की स्वच्छता का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से संवाद करते हुए जल स्रोतों की पवित्रता बनाए रखने की अपील की। प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि तालाब के पानी में साबुन, डिटर्जेंट और अन्य रासायनिक अपशिष्टों का उपयोग पूर्णत प्रतिबंधित रहे। तालाब के घाटों पर गंदगी न फैलाई जाए और स्वच्छता नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों के आसपास कचरा फेंकने वालों पर निगरानी रखी जाए।कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने का एक सामूहिक संकल्प है। अभियान के माध्यम से तालाबों, कुओं और अन्य पारंपरिक जल स्रोतों का गहरीकरण एवं सफाई कार्य निरंतर जारी है, ताकि आगामी मानूसन में जल संचयन की क्षमता को बढ़ाया जा सके।”जल ही जीवन का आधार है। यदि हम आज अपने जल स्रोतों को प्रदूषित होने से नहीं बचाएंगे, तो भविष्य की पीढ़ियों के लिए गंभीर संकट खड़ा होगा। प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जल स्रोतों के संरक्षण में श्रमदान करना चाहिए।”कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने भी श्रमदान कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *