गाँव में खेत सड़क योजना से बनाएंगे रोड़

मगरधा में 45 लाख की खेत सड़क का किया भूमिपूजन

भोपाल : रविवार, मई 30, 2021

 

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि किसानों के खेतों तक पहुंचने के लिए खेत सड़क योजना अंतर्गत ग्रेवल सड़कों का निर्माण कार्य कराएंगे। उन्होंने रविवार को हरदा के ग्राम मगरधा में 45 लाख रुपए की लागत से बनने वाली खेत सड़क  का भूमि पूजन किया।

मंत्री श्री पटेल ने ग्राम मगरधा में प्रेम नारायण राय के खेत से शिवराम गोर के खेत तक बनने वाली 3 किलोमीटर खेत सड़क का भूमि पूजन करते हुए कहा कि इसके बन जाने से लगभग 70  किसानों को अपने खेतों में पहुंचने के लिए सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि वह ग्राम पंचायत मगरधा के कच्चे रास्तों पर किसानों के खेत तक पहुंचने के लिए खेत सड़क योजना के माध्यम से ग्रेवल सड़क का निर्माण कराएंगे।  

रतनपुर नदी पर पुल बनेगा

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि रतनपुर नदी पर पुल का निर्माण होगा। पुल बन जाने से गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि मगरधा के सभी घरों में नल जल योजना के माध्यम से जल आपूर्ति होगी।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती रेवा बाई सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Facebook Comments Box