मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात

प्रदेश हित के मुद्दों पर हुई चर्चा
भोपाल : गुरूवार, जून 6, 2019

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास स्थान 7 लोक कल्याण मार्ग में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएँ दी।

लगभग आधे घंटे की मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्र में प्रदेश हित की लंबित योजनाओं एवं उनसे जुड़ी राशि शीघ्र जारी करने के बारे में विस्तार से चर्चा की। श्री नाथ ने प्रधानमंत्री से योजनाओं से जुड़ी लंबित राशि को शीघ्र पारित करवाने की मांग की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में संबंधित मंत्रालयों को शीघ्र कार्यवाही करने का निर्देश देंगे और साथ ही भविष्य में भी प्रदेश के हितों का ध्यान रखेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *