जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सतना तथा रीवा प्रवास पर

rajendra shukla

जनसंपर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 26 से 28 मार्च तक सतना तथा रीवा जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री शुक्ल इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे।

श्री शुक्ल 26 मार्च को ग्राम बेला से रीवा-बेला-सतना फोर लेन मार्ग की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जनसंपर्क मंत्री सतना पहुँचकर सार्थक हॉस्पिटल का लोकार्पण, मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद के जिला स्तरीय सम्मेलन तथा अन्य कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रीवा पहुँचेंगे। जनसंपर्क मंत्री 27 मार्च को रीवा जिले के गड़रिया में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का उदघाटन करेंगे। श्री शुक्ल भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव में भी शामिल होंगे।

जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल 28 मार्च को रीवा जिले के ग्राम अमरैया में काम्प्लेक्स तथा दि रेवा पेपर इंण्डस्ट्रीज अमिलिकी का लोकार्पण करेंगे। जनसंपर्क मंत्री इसके बाद रीवा से सतना पहुँचकर जिला योजना की समिति की बैठक में भाग लेंगे। श्री शुक्ल इसके पश्चात रीवा पहुँचेंगे।

जनसंपर्क मंत्री 29 मार्च की प्रात: भोपाल लौटेंगे।

Facebook Comments Box