आरटीओ कार्यालय में पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ

रीवा 14 सितम्बर 2020. आरटीओ कार्यालय रीवा में लोगों के लिए कार्यालयीन सुविधा के उद्देश्य से हेल्प डेस्क (सहायता केन्द्र) की स्थापना की गई है। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आरटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन/लाइसेंस व अन्य परिवहन से संबंधित कार्यों के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा वरन हेल्प डेस्क के माध्यम से उन्हें निर्दिष्ट कक्षों तक पहुंचने की मदद मिलेगी। उन्होंने अपेक्षा की कि स्थापित किया गया सहायता केन्द्र अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होगा तथा लोगों को इससे मदद मिलेगी।

श्री शुक्ल ने आरटीओ कार्यालय एवं परिसर का भ्रमण कर अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

इस दौरान आरटीओ मनीष त्रिपाठी, ललित शुक्ला, पत्रकार राजनारायण मिश्र सहित कार्यालयीन स्टाफ व परिवहन सलाहकार समिति के सियाराम गुप्ता, रविशंकर मिश्रा, सलाम बेग, सचिन जायसवाल सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box