मुख्यमंत्री ने लिया प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों का जायजा

080816n12

प्रधानमंत्री 9 अगस्त को आयेंगे भाबरा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अलीराजपुर जिले में चन्द्रशेखर आजाद की जन्म-स्थली पहुँचकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज 9 अगस्त को अलीराजपुर जिले के चन्द्रशेखर आजाद नगर आ रहे है। वे यहॉ शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा स्मारक का अवलोकन करेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी 9 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे दिल्ली एयर पोर्ट से हवाई जहाज द्वारा प्रस्थान करेंगे। वे प्रातः 11.55 बजे  इन्दौर एयर पोर्ट पहुचेंगे। यहॉ से दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर द्वारा अलीराजपुर जिले के चन्द्रशेखर आजाद नगर के लिये प्रस्थान करेंगे और दोपहर बाद 1.05 बजे चन्द्रशेखर आजाद नगर तहसील के ग्राम करेटी हेलीपेड पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री जी यहॉ से शहीद चन्द्रशेखर आजाद स्मारक जायेंगे और उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। यहॉ वे 70वॉ स्वाधीनता वर्ष समारोह कार्यक्रम में आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम उपरान्त प्रधानमंत्री दोपहर बाद 2.50 बजे ग्राम करेटी से हेलीकाप्टर द्वारा इन्दौर के लिये प्रस्थान करेंगे।  मुख्यमंत्री ने  हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने, आम जनता के बैठने के लिये विभिन्न सेक्टरों की व्यवस्था का अवलोकन किया। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री द्वारा श्री चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा और स्मारक स्थल पर भ्रमण की तैयारियों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की और दिशा-निर्देश दिये।

इस मौके पर जिले के प्रभारी एवं सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग, विधायक श्री माधोसिंह डावर, प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुहास भगत, जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *