कमिश्नर ने दिलाई राष्ट्रीय अखंडता की शपथ

रीवा 19 नवम्बर 2019. राज्य शासन द्वारा 19 नवम्बर से 25 नवम्बर तक कौमी एकता सप्ताह मनाने के निर्देशों के परिपालन में आज राष्ट्रीय अखंडता दिवस मनाया गया। कमिश्नर रीवा संभाग डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने राष्ट्रीय अखंडता दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय अखंडता की शपथ दिलाई।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने शपथ दिलाते हुए कहा कि देश की आजादी तथा अखंडता बनाए रखने और उसे मजबूत करने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी समर्पित होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि कभी हिंसा का सहारा नहीं लें तथा धर्म, भाषा और क्षेत्र से संबंधित भेदभाव, झगड़े, अन्य राजनीतिक या आर्थिक शिकायतों का निपटारा शांतिपूर्ण तथा संवैधानिक तरीकों से करने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सत्य निष्ठा से शपथ का पालन कर राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखने में अपना अमूल्य योगदान करें। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त पीसी शर्मा, उप संचालक सतीश निगम सहित कमिश्नर कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box