स्कॉच अवार्ड प्राप्त करने पर कमिश्नर ने मीडिया का जताया आभार

रीवा 27 सितंबर 2019. कमिश्नर रीवा संभाग डॉ. अशोक कुमार भार्गव को विगत 25 सितंबर को दस्तक अभियान में असाधारण प्रदर्शन एवं नवाचार के लिए नई दिल्ली में स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके लिए उन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान कर अवार्ड प्राप्त करने की सफलता में योगदान देने के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं पिं्रट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने जनसंपर्क विभाग एवं पिं्रट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने में सबका सहयोग रहा और इस चुनौतीपूर्ण अभियान में बिना मीडिया के सहयोग के सफलता प्राप्त करना संभव नहीं थी। सरकार के बीच में मीडिया सेतु और जनमत निर्माण का कार्य करता है। इस अभियान के क्रियान्वयन में मीडिया ने अपनी भूमिका मुस्तैदी के साथ निभाई है और भविष्य में भी इसी तरह से राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों और बच्चों के कल्याण, महिलाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग और वातावरण निर्माण करने में सहयोग मिलता रहेगा।

Facebook Comments Box