राज्यपाल लालजी टंडन आज आयेंगे रीवा

रीवा 16 सितंबर 2019. प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री लाल जी टंडन एक दिवसीय प्रवास पर 16 सितंबर को रीवा आयेंगे। राज्यपाल श्री टंडन 16 सितंबर को दोपहर 1.45 बजे भोपाल से शासकीय वायुयान से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे रीवा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। राज्यपाल श्री टंडन दोपहर बाद 3 बजे अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पहुंचकर मुख्य अतिथि के रूप में श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति व्याख्यान माला में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री टंडन कार्यक्रम के बाद शाम 4.30 बजे रीवा से वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। इस कार्यशाला में केन्द्र सरकार के स्पात राज्य मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते भी भाग लेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *