मतगणना स्थल में मीडिया सेंटर स्थापित

लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत रीवा लोकसभा के मतगणना स्थल शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में पत्रकारों के लिए मीडिया सेन्टर की व्यवस्था की गई है। मीडिया सेंटर में टेलीफोन की व्यवस्था भी कराई गई है जिसका नम्बर 07662-297462 है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये प्राधिकार पत्र के माध्यम से पत्रकार मीडिया सेन्टर पर प्रवेश कर सकेंगे। प्राधिकार पत्र धारी पत्रकारों को मीडिया सेन्टर पर मोबाइल ले जाने की छूट रहेगी। लेकिन मतगणना कक्षों में हर तरह का मोबाइल ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मीडिया सेन्टर से पत्रकारों को छोटे-छोटे समूहों में जनसम्पर्क विभाग द्वारा बारी-बारी से मतगणना कक्षों तक ले जाया जायेगा। मतगणना कक्ष का कव्हरेज करने जाते समय मोबाइल मीडिया सेन्टर पर ही जमा करना होगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *